रंगों का उत्सव, स्वाद का आनंद: गार्डन कैफ़े मना रहा है होली
Kolkata, 1st March, 2026:* इस होली सिर्फ़ रंगों का खेल नहीं, बल्कि स्वादों का भी उत्सव है! शहर का प्रिय *साउथ इंडियन वेजिटेरियन गार्डन कैफ़े* लेकर आया है रंग-बिरंगी *होली* का जश्न, जहाँ खुशी, रंग और स्वादिष्ट खाने का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।जहाँ बाहर गुलाल की खेल और हँसी-मज़ाक से माहौल भर गया है, वहाँ *गार्डन कैफ़े* बन जाता है एक आरामदायक ठिकाना, जहाँ परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खास मेनू का आनंद लिया जा सकता है। इस दौरान पेश हैं *केसरिया इडली, रंग-बिरला दही पुचका, ठंडाई और क्रीमी बादाम मिल्कशेक* ।

इसके साथ-साथ, कैफ़े के प्रिय डोसा और अन्य लोकप्रिय व्यंजन भी मौजूद हैं, ताकि हर मेहमान अपने पसंदीदा स्वाद का अनुभव कर सके।*गार्डन कैफ़े के कर्णधार श्री संदीप नवलखा* कहते हैं,“होली मूलतः एक प्राचीन परंपरा है, जो रंग, आनंद और स्वादिष्ट भोजन से भरी होती है। दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर अच्छा खाना खाना और हँसी साझा करने से बेहतर और कुछ नहीं है। इस होली हम चाहते हैं कि यह परंपरा गार्डन कैफ़े में सभी के लिए जीवित रहे।